क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ रेसिपी। Easy French Fries Recipe In Hindi

A plate of French fries with red tomato ketchup.

फ्रेंच फ्राइज़

फ्रेंच फ्राइज़ एक लोकप्रिय स्नैक है, जो दुनिया भर में पसंद किया जाता है यह उन लोगो के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कुछ स्वादिष्ट और शाकाहारी खाने के इच्छुक है। 

फ्रेंच फ्राइज़ का स्वाद

फ्रेंच फ्राइज़ का स्वाद नमकीन और कुरकुरा होता है। यह सुनहरा भूरा होता है और अंदर से नरम होता है। यह आमतौर पर आलू के स्वाद को बरकरार रखता हैं, लेकिन उन्हें तेल में तलने से इसे एक विशिष्ट स्वाद मिल जाता है।

फ्रेंच फ्राइज़ को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जिनमें शामिल हैं: फ्रेंच फ्राइज़, चिप्स , फ्राईज़, पोटैटो चिप्स, क्रिस्पी चिप्स, कुरकुरे आलू आदि। 

फ्रेंच फ्राइज़ का इतिहास

फ्रेंच फ्राइज़ की उत्पत्ति के बारे में कुछ विवाद है। कुछ लोगों का मानना है कि वे 18वीं शताब्दी में बेल्जियम में उत्पन्न हुए थे, जबकि अन्य का मानना है कि वे 17वीं शताब्दी में फ्रांस में उत्पन्न हुए थे।

फ्रेंच फ्राइज़ का इतिहास बेल्जियम में शुरू होता है। कहा जाता है कि 18वीं शताब्दी में, बेल्जियम के लोगों ने मछली के बजाय आलू को तेल में तलना शुरू कर दिया।

फ्रेंच फ्राइज़ की लोकप्रियता बढ़ी और यह जल्द ही पूरे यूरोप और फिर दुनिया भर में फैल गया।

आज हम क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ बनाने का आसान तरीका देखेंगे। फ्रेंच फ्राइज़ की यह रेसिपी आसान होने के साथ साथ बहुत स्वादिष्ट भी है।

क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ रेसिपी – Crispy French Fries Recipe

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की सामग्री – Ingredients Of French Fries

  • 5 बड़े आलू
  • स्वाद अनुसार नमक
  • स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर
  • तेल ज़रूरत अनुसार
  • स्वाद अनुसार चाट मसाला

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की विधि – How To Make Crispy And Spicy French Fries

फ्रेंच फ्राइज़ रेसिपी के लिए सबसे पहले 5 बड़े आकार के आलू लें और उन्हे छील कर फ्रेंच फ्राइज़ के आकार में काट लें। आप अपनी इच्छा अनुसार छोटे या बड़े आकार में भी काट सकते हैं।

अब इन कटे हुए आलु को अच्छे से दो से तीन बार धो लें।

आलू धोने के बाद एक बर्तन लें उसमें आलू के अनुसार पानी डालें और 3 चम्मच नमक डाल कर उसमें धुले हुए आलू डाल दें और इन्हे 15 मिनट तक पकने दें।

ध्यान रहे आलू को बहुत हल्की आंच पर ही पकाना है उसमें उबाल नहीं आना चाहिए।

जब आलू पक जाए तो उन्हे धो कर किसी कपड़े पर निकाल कर 1 से 2 घंटे के लिए पंखे की हवा में या धूप में सूखने के लिए रख दें।

आलू के अच्छे से सूख जाने के बाद एक कड़ाही में तेल गरम कर लें तेल गरम हो जाने के बाद इसमें फ्रेंच फ्राइज़ डाल कर अच्छे से फ्राई कर लें।

आप चाहे तो फ्रेंच फ्राइज़ को तलने से पहले इसमें 2 चम्मच चावल का आटा अच्छे से मिला कर उसके बाद भी इन्हे फ्राई कर सकते हैं ऎसा करने से फ्रेंच फ्राइज़ लम्बे समय तक क्रिस्पी रहते हैं।

फ्रेंच फ्राइज़ को तलने के बाद किसी गहरे बर्तन में निकाल लें उसके बाद इसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें ।

आप चाहे तो अपनी इच्छानुसार इसमें और अधिक मसालें भी डाल सकते हैं।

स्पाइसी और क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज़ रेसिपी बन कर तय्यार है आप इन फ्रेंच फ्राइज़ को अपनी पसंद की साॅस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *