सेब के जूस की रेसिपी। Apple Juice Recipe | Healthy Juice Recipe

A fresh apple with a ribbon, ready to be juiced.

सेब का जूस (ऐपल जूस)

सेब का जूस (ऐपल जूस) एक ऐसा पेय है जिसे लोग सदियों से पीते आ रहे हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसकी स्वादिष्टता इसे और अधिक लाभकारी बनाती है। 

सेब का जूस एक लोकप्रिय पेय है जो सेब के रस से बनाया जाता है। इसे ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में पिया जाता है। सेब का जूस बहुत लाभकारी होता है।

सेब के जूस की उत्पत्ति यूरोप में हुई थी। यह 10वीं शताब्दी में पहली बार दर्ज की गई थी। 10वीं शताब्दी में, यूरोप में सेब के रस को बनाने के लिए एक विधि का वर्णन किया गया था। उसके बाद । 17वीं शताब्दी में, सेब के जूस को अमेरिका में आयात किया गया था। फिर धीरे धीरे ये पूरी दुनिया में पिया जाने लगा। 

सेब के जूस के फायदे

कैंसर से बचाव: सेब के जूस में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। ये केंसर से बचवा के लिए लाभकारी होता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार: सेब के जूस में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

पाचन में सुधार: सेब के जूस में फाइबर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी में सुधार: सेब के जूस में विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वजन कम करने में मदद: सेब के जूस में फाइबर होता है, जो आपके वज़न को कम करने में मदद करता है।

सेब के जूस के नुकसान

चीनी: सेब के जूस में प्राकृतिक रूप से चीनी होती है। अधिक मात्रा में चीनी का सेवन वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

एसिड: सेब के जूस में एसिड होता है, जो कुछ लोगों के लिए हानिकारक होता है इससे पेट में जलन जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

सेब के जूस के नुकसान को कैसे कम करें ? 

इसके लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं जैसे :

  • आप सेब का जूस कम एसिड वाले सेब से बनाएं।
  • अपने सेब के जूस को पानी या दूध से पतला करें। इससे चीनी की मात्रा कम हो जाएगी।
  • सेब के जूस को आप कम मात्रा में ही पिये।
  • सेब के बीज को निकाल कर ही सेब का जूस बनाए क्यूंकि सेब के बीज में एमिग्डलिन नामक  तत्व होता है जिसका अधिक मात्रा में सेवन बहुत हानिकारक हो सकता है।

आज हम सेब का जूस बनाने का तरीका देखेंगे जो बहुत ही असान और स्वादिष्ट है।

सेब के जूस की रेसिपी – Fresh Apple Juice Recipe In Hindi

सेब का जूस बनाने की सामग्री – Apple Juice Ingredients

  • 3 सेब
  • स्वाद अनुसार चीनी
  • ज़रूरत अनुसार दूध या पानी

सेब का जूस बनाने की विधि – Homemade Apple Juice Recipe

सेब का जूस बनाने के लिए सबसे पहले 3 सेबों को अच्छे से धो कर टुकड़ों में काट लें।

अब सेब के इन टुकड़ों को एक मिक्सर में डाल दें उसके बाद मिक्सर में स्वाद अनुसार चीनी और ज़रूरत अनुसार दूध या पानी डाल कर अच्छे से पीस लें सेब का जूस बन कर तय्यार है।

ध्यान रहे अधिक या कम दूध या पानी ना डालें अधिक दूध या पानी डालने से जूस पतला हो जाएगा और कम डालने से गाढ़ा हो जाएगा।

आप चाहे तो सेब के साथ कुछ ड्राइ फ्रूट डाल कर भी इसे पीस सकते हैं  या बाद में जूस के साथ सजा कर भी दे सकते हैं जैसे बादाम, किशमिश आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *